भागवत कथा के श्रवण से ही मिल सकती पापों से मुक्ति
Santkabir-nagar News - ककरहा गांव में आयोजित नव दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य उपेन्द्र पराशर ने कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को सुख, पापों से मुक्ति और भगवान की कृपा प्राप्त होती है।...

पौली, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के ककरहा गांव में आयोजित नव दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में अवध धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य उपेन्द्र पराशर ने श्रीमद्भागवत कथा कि संगीतमयी कथा का रसपान कराया। कहा कि भागवत के कथा श्रवण से मनुष्य के दैहिक, दैविक व भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। पापों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कथा जिस स्थान पर कथा होती है वहां भगवान विराजमान होते हैं। भगवन नाम के जाप से सारे पापों और दुखों का नाश होता है। इस जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मनुष्य को समाज में अच्छे काम करना चाहिए।
भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है की कर्म ही प्रधान है, बिना कर्म कुछ संभव नहीं होता है। जो मनुष्य सत्कर्म करता है उसे अच्छा फल मिलता है व बुरे कर्म करने वाले को हमेशा बुरा फल मिलता है। इस मौके पर यजमान सपत्नीक राजेन्द्र पान्डेय, प्रभाकर रत्न पान्डेय, बृजलाल तिवारी, मार्कंडेय पान्डेय, राज नरायण चौबे,अनमोल पान्डेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।