Police Forced to Register Case After Threat of Self-Immolation by Victim in Santkabir Nagar आत्मदाह की चेतावनी देने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsPolice Forced to Register Case After Threat of Self-Immolation by Victim in Santkabir Nagar

आत्मदाह की चेतावनी देने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की धर्मसिंहवा पुलिस मुकदमा न दर्ज करने के एक

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSat, 14 June 2025 12:29 PM
share Share
Follow Us on
आत्मदाह की चेतावनी देने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की धर्मसिंहवा पुलिस मुकदमा न दर्ज करने के एक मामले में पीड़ित द्वारा मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी पर बैकफुट पर आ गई। मामले में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के पहले थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा और हल्का दरोगा के साथ पीड़ित को एएसपी ने अपने कार्यालय बुलाया। हल्का दरोगा को कड़ी फटकार लगाई थी। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू गांव निवासी महेंद्र सिंह ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर धर्मसिंहवा पुलिस और हल्का दरोगा के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की धमकी दी थी। महेंद्र सिंह ने शिकायती पत्र में बताया था कि उन्होंने बरघाट गांव के ही एक महिला कुछ दिन पहले उधार पैसा दिया था।

ज्यादा दिन बीत जाने के बाद जब पैसा वापस नहीं मिला तो वह उसके घर पर पैसा मांगने गए थे। महेंद्र सिंह का आरोप था कि घर पर जाने के बाद उक्त महिला और उसके परिजनों द्वारा गाली गलौज किया जाने लगा और फर्जी मुकदमे में फंसा दिए जाने की धमकी दी जाने लगी। महेंद्र सिंह ने थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा को दो बार लिखित रूप से इसकी जानकारी दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। कार्रवाई न होता देख महेन्द्र सिंह ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को ट्वीट करके मामले की जानकारी दी थी। महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि ट्वीट से खार खाए थानाध्यक्ष और हल्का दरोगा नन्दलाल साहनी ने उक्त महिला से शिकायती पत्र लेकर उल्टे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। महेंद्र सिंह ने मुकदमा से परेशान होकर बीते 9 जून को राज्यपाल को एक पत्र भेजा जिसमे उन्होंने धर्मसिंहवा पुलिस पर आरोप लगाते हुए 27 जून को मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। उक्त पत्र से पुलिस बैकफुट पर चली गई। महेंद्र सिंह ने बताया कि एएसपी ने थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा और हल्का दरोगा नन्दलाल साहनी के साथ उनको भी अपने कार्यालय बुलाया था। हल्का दरोगा को कड़ी फटकार लगाई और थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा सरोज शर्मा को तुरंत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। धर्मसिंहवा पुलिस ने महेंद्र सिंह की तहरीर पर बरघाट निवासी हरीराम पुत्र समुझ सहित परिवार के कुल छह लोगों के खिलाफ बलवा, धोखाधड़ी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।