यूजर चार्जेज को लेकर लोगों ने किया ईओ का घेराव
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत मगहर के कार्यालय द्वारा नगर वासियों
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत मगहर के कार्यालय द्वारा नगर वासियों पर दस फीसद गृह कर बढ़ाया गया है। इसके साथ मनमाने ढंग से प्रत्येक घर से कूड़ा उठाने के नाम पर यूजर चार्ज के रूप में नगर वासियों पर अतिरिक्त बोझ थोपा जा रहा है। इस कर को लेकर आक्रोशित नागरिकों ने पूर्व सभासद टीएन वर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ का घेराव कर ज्ञापन दिया। नगर पंचायत पूर्व सभासद टी एन वर्मा भाजपा नेता सुजीत गुप्ता व संदीप वर्मा संयुक्त रूप से नेतृत्व करते हुए नागरिकों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे।
इनका कहना है कि कस्बे की जनता के पास आय का कोई स्रोत नहीं हैं। जिसके कारण आमजन परेशान हाल जीवन गुजार रहे हैं। इसी बीच नगर पंचायत कार्यालय द्वारा गृह कर में स्वकर प्रणाली लागू किया गया। जिसमें लोगों ने हाउस टैक्स निर्धारित किया गया। उसके बाद उसमे भी दस फीसद की वृद्धि की है। जिसे जनता ने स्वीकार कर किया। जिसे जमा करने में परेशान होती है। वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत कार्यालय ने अपने तरीके से डोर टू डोर कूड़ा संग्रह करने के नाम यूजर चार्ज के रूप में नगर की जनता पर अतिरिक्त बोझ थोपा जा रहा है। यूजर चार्ज के रूप में प्रत्येक वर्ष 1080 ₹ रुपए वार्षिक वसूले जाने का जनता ने विरोध किया। इस यूजर चार्ज को पूरी तरह से समाप्त करने की चेयरमैन और अधिशाषी अधिकारी से मांग की है। किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा मगहर। नगर पंचायत मगहर की कमेटी ने नगर के निवासियों द्वारा यूजर चार्ज लगाए जाने के विरोध को देखते हुए चेयरमैन व सभासदों ने कार्यालय को स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक बोर्ड की बैठक नहीं हो जाती है। तब तक के लिए नई वसूली न की जाए। सभासद अवधेश सिंह, अतुल श्रीवास्तव, अमीरुद्दीन कादरी, नजमुसेहर, मोहिसिना खातून ने कहा कि जनता के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। शासन के दिशा निर्देश पर लगाया चार्ज मगहर। नगर पंचायत कार्यालय के ई ओ वैभव सिंह ने कहा कि शासन के दिशा निर्देश पर ही डोर टू डोर कूड़ा संग्रह चार्ज, यूजर चार्ज लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई नया कर अथवा नियम लागू होता है तो उसका विरोध होता है। आज लोगों ने पत्र देकर उत्पन्न समस्या से अवगत कराया है। जिसके बारे शासन से पत्राचार किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।