मनोरंजन के साथ बच्चों को दी जा रहीं विभिन्न जानकारियां
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के परिषदीय कंपोजिट विद्यालयों के साथ ही माध्यमिक स्कूलों

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के परिषदीय कंपोजिट विद्यालयों के साथ ही माध्यमिक स्कूलों में समर कैंप शुरू हो गया है। 10 जून के बीच चलने वाले इस समय कैंप में बच्चों को तरह-तरह की जानकारी दी जा रही है। अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से उनका मनोरंजन किया जा रहा है। हर सप्ताह के लिए अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिला मुख्यालय के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित समर कैंप में छात्राअें में काफी उत्साह है। लगभग 500 छात्राओं की सहभागिता हो रही है। रस्साकशी, रस्सी कूद, योग, व्यायाम एवं म्यूजिकल चेयर गतिविधियां कराई गई हैं। इसके अलावा मैं हूं देशज मैं ...मैं हूं कलाकार इत्यादि का रोल प्ले विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समन्वयक धर्मेन्द्र मिश्र ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज ने कहा कि समर कैंप को लेकर बच्चों में काफी उत्साह रहा। सभी ने खूब मनोरंजन किया। छात्रोंओं ने अत्यधिक आनंद का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तरह-तरह की गतिविधि कराई जाएगी। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय खलीलाबाद में भी विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। बच्चों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। जिले के अन्य कंपोजिट विद्यालयों में भी समय कैंप शुरू हो गया है। समर कैंप के क्रियान्वयन के लिए शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद बुधवार को ग्रीष्मावकाश में समर कैंप के आयोजन किया। समर कैम्प के प्रथम दिवस की गतिविधियों के लिए निर्धारित विभिन्न गतिविधियों को कराया गया। कैंप का शुभारंभ प्रबंधक मोहम्मद हबीब कादिर नूरी ने किया। प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर खान ने बताया कि समर कैंप के प्रथम दिन प्रार्थना के पश्चात योग, व्यायाम, स्वपरिचय, मैं हूं देशज, मैं भी हूं लेखक, रस्सा- कस्सी, म्यूजिकल चेयर, रस्सी कूद आदि गतिविधि छात्र- छात्राओं को कराई गई । उन्होंने कहा कि समय कैंप के आयोजन से बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने खूब मनोरंजन किया। सेमरियावां ब्लॉक के 62 विद्यालयों में समर कैंप प्रारंभ सेमरियावां। ब्लॉक के 62 परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप प्रारंभ हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने नियमित कैंप में आने हेतु बच्चों को प्रेरित किया। विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों, स्व प्रेरित शिक्षकों को समर कैंप की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने सुझावात्मक गतिविधियाँ प्रति दिन कम से कम 5 गतिविधियाँ कराने का निर्देश दिया है। प्रत्येक दिन योग सत्र अनिवार्य रूप से कराया जाए। पुस्तकालय की पुस्तकों से बच्चों को पठन हेतु प्रेरित किया जाए, कहानी सुनाना भी शामिल हो। प्रत्येक दिन इनडोर गेम्स जैसे कैरम, लूडो आदि आयोजन करें। विज्ञान एवं पर्यावरण पर आधारित गेम्स, जैसे प्रश्नोत्तरी, खोज आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जाएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक से 3 सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों को चिन्हित कर पुरस्कृत किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।