Weather Update Heatwave Hits Sant Kabir Nagar with 42 C Temperature Light Rain Expected बिगड़ रहा मौसम का मिजाज आसमान में छा रहे बादल, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsWeather Update Heatwave Hits Sant Kabir Nagar with 42 C Temperature Light Rain Expected

बिगड़ रहा मौसम का मिजाज आसमान में छा रहे बादल

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में रविवार को चटख धूप से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोग पसीने से तरबतर रहे और लू का सामना कर रहे थे। हालांकि, दोपहर बाद हल्की बादल छा गए और अगले दो दिनों में हल्की बारिश की...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरMon, 12 May 2025 05:38 AM
share Share
Follow Us on
बिगड़ रहा मौसम का मिजाज आसमान में छा रहे बादल

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में सुबह चटख धूप निकल, दिन का तापमान चढ़ने के साथ लोगों को सिर से पांव तक पसीना टपकता रहा, लेकिन दोपहर बाद हल्की बदली छाई। आसमान में बादलों का आवाजाही बनी रहीं। हवाएं भी पांच किमी प्रति घंटा की गति से चलती रहीं। हालांकि शाम तक बारिश नहीं हुई। मौसम इस प्रकार बना हुआ है कि अगले दो दिनों के दौरान हल्की बारिश हो सकती है। यह सब कुछ पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है। रविवार को दिन में सूर्य देवता की प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन का पारा चढ़ने के साथ साथ गर्मी बढ़ती गई।

दस बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। घर से वही लोग बाहर निकले जिन्हें बहुत ही जरूरी काम था। प्रचंड गर्मी की वजह से जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। राह चलने वाले लोगों को लू का सामना करना पड़ा। थोड़े ही अंतराल पर लोगों का गला सूखने लगता था। प्यास बुझाने के लिए लोग नीबू पानी व गन्ने के रस की तलाश करते रहे। मौसम की तल्खी की वजह उत्तर पश्चिम दिशा की ओर से आ रही हवाएं भी जिम्मेदार रहीं। दोपहर बाद आसमान में हल्की बदली छाई। रविवार को आर्द्रता अधिकतम 87 प्रतिशत रिकार्ड की गई है। न्यूनतम आर्द्रता 46 प्रतिशत रही। जिस प्रकार का मौसम बना हुआ है उससे ऐसा लग रहा है कि बारिश होने की संभावना है। ‘आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने एवं कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। हवाएं उत्तरी पश्चिम दिशा की ओर से चलने के आसार हैं। डा. अमरनाथ मिश्र मौसम विज्ञानी नरेन्द्रदेव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।