पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
Shamli News - कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने उनके चित्र पर...

कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न, स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की 62वी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला गया। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अपने कैम्प कार्यालय पर महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि देश में नवरत्न कंपनियों की स्थापना से लेकर भाखड़ा बांध के निर्माण में पंडित जवाहर लाल नेहरू का योगदान रहा है।
आधुनिक भारत के निर्माता की नींव में उनके योगदान और विज्ञान प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में किए गये कार्यों का उल्लेख किया। वैभव गर्ग ने कहा कि देश के ज्यादातर उच्च शिक्षण संस्थान नेहरू के समय में ही स्थापित हुए। इस अवसर पर बाबू खान, ओमबीर उपाध्याय, रविन्द्र आर्य, प्रवीन तरार, सुरेन्द्र सरोहा, शेखर पाल, ज्योति प्रसाद शर्मा, ठाकुर लाखन सिंह, अमित डिंपल शर्मा, सुरेशपाल सैनी, चौधरी तेजपाल गुर्जर, सोमदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।