सूरज की तेज तपिश ने निकाला लोगों का दम,
Shamli News - गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से नागरिकों को राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 38 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया। शहर में डीहाइड्रेशन के...

तेज और उसम भरी गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किए हुआ है। इस बार गर्मी से हर कोई परेशान हो गया है। भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिलती नजर नही आ रही है। ऐसे में विद्युत विभाग द्वारा की जा रही अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज ने भी नागरिकों को रूलाकर रख दिया है। गुरूवार को उसम भरी गर्मी से नागरिकों को खासा परेशान दिखाई दिये। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान जहां 38 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया वही न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सवेरे से ही तेज धूप के कारण आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई थी।
तेज धूप और चिपचिपाती गर्मी से नागरिकों का हाल बेहाल रहा। घर हो या बाहर गर्मी में कही पर भी आराम नही मिल पा रहा है। इस बार गर्मी ने पिछले कई वर्षो का रिकॉर्ड तोड दिया। भीषण गर्मी के कारण समाजसेवी लोगों द्वारा अनेकों स्थाना पर ठंडे जल के प्याऊ भी लगाए गए। शहर के माजरा रोड, दिल्ली रोड, जिला अस्पताल गेट व कैराना सहित अनेकों स्थानों पर लोग राहगीरों को ठंडा पानी पिलाते नजर आये। मौसम में उमस बढने से लोग डीहाईड्रेशन का शिकार भी हो रहे है। डी हाईड्रेशन जैसी गंभीर बीमारियों फैल रही है, जिसमें चलते शहर के चिकित्सालयों में मरीजों की संख्या दि न प्रतिदिन बढती जा रही है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को चिकित्सकों द्वारा कोई भी सुविधा न दिए जाने से परेशानियों का सामना करना पड रहा है वही प्राईवेट चिकित्सक अपने मन माने तरीके से फीस से नाम पर मरीजों से अवैध वसूली कर रहे है। अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज से परेशान शामली। गर्मी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बिजला की अघोषित कटौती से हो रही है। लो वोल्टेज के कारण नागरिक परेशान है। घरों और प्रतिष्ठानों में लो वोल्टेज के कारण एसी, कूलर, पंखे नही चल पा रहे है, जिस कारण लोगों को उसम भरी गर्मी से राहत नही मिल पा रही है। रात के समय बिजली गुल हो जाने से लोग रातभर परेशान दिखाई देते है। छतों पर सोने को मजबूर है, जहां मच्छरों का प्रकोप भी बना हुआ है। वही दूसरी ओर उसम भरी गर्मी में जहां लोग बिजली कटौती से परेशान है वही ऐसे में नगर पालिका द्वारा बढते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए फोगिंग नही कराई जा रही है। जिस कारण नागरिक काफी परेशान है और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।