स्वतंत्रता संग्राम के जननायक थे बिरसा मुंडा:सदन
Shravasti News - श्रावस्ती के मोतीपुर कला गांव में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला अस्पताल में बच्चों को फल, मिठाई और स्टेशनरी का वितरण किया...

श्रावस्ती, संवाददाता। सिरसिया के थारू बाहुल्य गांव मोतीपुर कला में सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई। इसके लिए मोतीपुर कला स्थित सचिवालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद जिला अस्पताल में फल वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को फल, मिठाई, कॉपी पेंसिल आदि का वितरण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सदन तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख जननायक भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। वे महान राष्ट्रभक्त, स्वतंत्रता सेनानी व आदिवासी समाज के पुरोधा थे। इसीलिए उन्हें भगवान की उपाधि मिली।
वहीं शैलेन्द्र त्रिपाठी अंकुर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार अनुसूचित जनजाति थारू समुदाय के लोगों के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। आज जनजाति के लोग भी समाज में सम्मानजनक जीवन जी रहे है। बच्चों को भी भगवान बिरसा मुंडा के बारे जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला अस्पताल में फल का वितरण किया गया। अपना दल एस के जिला महासचिव बंटी शर्मा, राकेश मिश्रा, राम जी राणा आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।