Cyclist Killed in Hit-and-Run Incident in Ghorawal अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsCyclist Killed in Hit-and-Run Incident in Ghorawal

अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत

Sonbhadra News - घोरावल के पेढ़ ग्राम पंचायत में रविवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार राजकुमार पाल की मौत हो गई। वे खेत जाने के लिए निकले थे, तभी उन्हें गंभीर चोटें आईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रMon, 9 June 2025 05:15 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत

घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत स्थित फुलवारी नहर मार्ग पर रविवार की रात में अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पेढ़ गांव के रहने वाले राजकुमार 56 पुत्र शिवनाथ पाल रविवार की रात में घर से भोजन करके अपने खेत पर साइकिल से जा रहे थे। जैसे ही साइकिल सवार राजकुमार फुलवारी नहर मार्ग पर पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उन्हे धक्का मार दिया। इसके बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया। घटना में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

आस-पास के लोगों ने घायलावस्था में उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल लेकर पहुंचें। यहां चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से घरवालों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक राजकुमार पाल को तीन लड़की और दो लड़के हैं। पुत्र इंद्रमणी की तहरीर पर घोरावल कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना का मुकदमा लिखकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा का कहना है कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।