Durga Puja Preparations in Anpara Youth Committee Meeting Discusses Cultural Events अदालत वर्मा बने अध्यक्ष अविनाश सचिव, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsDurga Puja Preparations in Anpara Youth Committee Meeting Discusses Cultural Events

अदालत वर्मा बने अध्यक्ष अविनाश सचिव

Sonbhadra News - अनपरा सोनभद्र में नवयुवक सेना श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई, जिसमें शारदीय नवरात्रि में होने वाले दुर्गा पूजा के आयोजन पर चर्चा की गई। 32 वर्षों से चल रही इस परंपरा में बच्चों के सांस्कृतिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रWed, 18 June 2025 05:16 PM
share Share
Follow Us on
अदालत वर्मा बने अध्यक्ष अविनाश सचिव

अनपरा सोनभद्र। स्थानीय अनपरा कालोनी बस स्टैंड पर नवयुवक सेना श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुईं जिसमे आगामी शारदीय नवरात्रि मे होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर वृहद रूप से चर्चा की गयी। अनपरा कालोनी मे नवयुवक सेना द्वारा लगातार 32 वर्ष से हो रहे दुर्गा पूजा के इस भव्य आयोजन को लेकर मंथन किया गया। बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम,डांडिया तथा भंडारे -भव्य देवी जागरण की व्यवस्था पर चर्चा हुई। बैठक में सर्व सम्मति से लगातार चौथी बार इं अदालत वर्मा को अध्यक्ष तथा पांचवी बार अविनाश सिंह को सचिव मनोनीत किया गया। सभासद शिव प्रकाश उर्फ़ 'श्री' तथा विष्णु देव झा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया।

कोषाध्यक्ष पद पर दीपक मिश्रा सह कोषाध्यक्ष पद पर बिन्देश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इं शैलेश यादव,इं प्रवीण कश्यप,इं मधुराज सिंह,श्री माधवेंद्र सिंह,राजाजी पाण्डेय,धीरेन्द्र चौबे उपाध्यक्ष पद पर इं मनीष गुप्ता,अभिषेक सिंह,राकेश वर्मा,इंद्र कुमार सिंह, प्रवेशराज सिंह उर्फ़ 'गमगम' सयुंक्त सचिव पद पर उदय नारायण सिंह,उप सचिव पद पर सुनिल पाल,भैया विवेक सिंह,मुकेश जायसवाल,नवीन सागर जाँच अधिकारी पद पर प्रशांत उपाध्याय सांस्कृतिक सचिव पद पर सुजीत सोनी व मनोज कुमार सह सांस्कृतिक सचिव पद पर विशाल शाही,राकेश जायसवाल,सुशील गुप्ता,राजकुमार यादव व अनसनी कुमार मीडिया प्रभारी पद पर अम्बरीष शर्मा उर्फ़ निक्कू' मनोनीत हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।