Eid-ul-Azha Celebrated with Devotion and Security in Sonbhadra अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsEid-ul-Azha Celebrated with Devotion and Security in Sonbhadra

अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

Sonbhadra News - सोनभद्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई और मुस्लिम समुदाय ने एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रSat, 7 June 2025 10:15 PM
share Share
Follow Us on
अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

सोनभद्र, संवाददाता। जिले में कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह सभी ईदगाहों और मस्जिदों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान मुस्लिम बंधुओं ने देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ की। इसके बाद लोगों के यहां कुर्बानी कराई गई। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। राबर्ट्सगंज के ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे बकरीद की नमाज पढाई गई। यहां पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, एडीएम सहदेव मिश्रा, एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार, सीओ नगर डा. चारू द्विवेदी ने ईदगाह पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया।

अधिकारियों ने नमाज बाद मुस्लिम बंधुओं से गले मिलकर त्योहार की बधाई दी। एसपी ने जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से थाना राबर्टसगंज, ओबरा व चोपन में भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख चौराहों, ईदगाहों, मस्जिदों आदि स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम का निरीक्षण किया। इस दौरान संवेदनशील जगहों पर पुलिस की तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके अलावा जनपदीय सोशल मीडिया सेल की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप, एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब आदि पर नजर रखी जा रही थी। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। सलखन बाजार ईदगाह पर शनिवार के दिन सुबह आठ बजे ईद-उल-अजहा (बकरीद)की नमाज बड़े अकीदत और शांति पूर्ण माहौल में अदा की गई। सलखन के इमाम मौलाना गुलाम रब्बानी ने नमाज पढ़ाई। वहीं नमाज पढ़ने के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा बकरा ईद का मुबारकबाद दिए। सलखन सहित गुरमा गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा किया। तहसील के ग्रामीण एवं नगरीय अंचलों में त्याग एवं कुर्बानी का पर्व बकरीद परंपरागत ढंग से मनाया गया। बकरीद का नमाज मुफ्ती अरशद ने बड़े ईदगाह में पढ़ाया। लोगों को शांति और अमन का पैगाम दिया। इसी तरह नूरी मस्जिद में मौलाना सादिक राजा ने बकरीद का नमाज पढ़ाया। लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। बकरीद के पर्व पर लोगों ने कुर्बानी की रस्म को अदा किया तथा अल्लाह पाक के बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, कस्बा चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार नटवर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, इमरान मंसूरी, इनामुल हक, शाहबान अली, रमजान अली, सखावत अली, मोहम्मद हनीफ ताज मोहम्मद हनीफ, हाफिज ताज मोहम्मद, बरकत अली, ताज मोहम्मद आदि रहे। जामा मस्जिद पर शनिवार की अल सुबह आठ बजे मौलाना मोहम्मद जुबेर आलम ने पैगम्बर हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत की कुर्बानी को याद करके ईद-उल-अजहा (बकरीद) नमाज अदा कराई। सुरक्षा व्यवस्था में चोपन प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया व डाला चौकी प्रभारी आशीष पटेल मय फोर्स मौजूद रहे। इस मौके पर मस्जिद कमेटी हाजी गुलाम रसूल,इकबारू, सगीर बाबा, रियाज कुरैशी, डा. नाज, समीम, शाकिर मंसूरी, गुलाम गौस, शाहनवाज शाह, नौशाद अंसारी, दिलकुम अंसारी, टुन्नू राजा आदि रहे। ईद-उल-अजहा के मौके पर शनिवार की सुबह नगर सहित आसपास के इलाकों की मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने अकीदत और खुशनुमा माहौल में ईद उल अजहा की नमाज अदा की। सबसे पहले दुद्धी के मख्तब जब्बारिया में सुबह करीब 7.30 बजे सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और विशेष नमाज अदा की। इस मौके पर इस्लामी धर्मगुरु नसीर-ए-मिल्लत ने नमाज अदा करवाई और लोगों को त्याग, भाईचारे व इंसानियत का संदेश दिया। दुद्धी कस्बे की जमा मस्जिद और मलदेवा स्थित मस्जिद में भी नमाज अदा कराई गई। लोगों ने सुबह से ही नए कपड़े पहनकर मस्जिदों का रुख किया और बकरीद की नमाज में शिरकत की। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई और आपसी सौहार्द देखा गया। वहीं त्योहार को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर और मस्जिदों के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गए थे। पूरे कार्यक्रम की निगरानी एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल और कोतवाल मनोज कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष हाथी नाला भैया सिंह एसपी ने स्वयं की। इनके साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। नमाजियों ने नमाज के बाद देश-समाज में शांति व चैनो अमन की दुआ मांगी। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। दुद्धी में इस बार ईद-उल-अजहा का त्योहार जहां धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा, वहीं प्रशासनिक सतर्कता ने इसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ड्रोन की माध्यम से पुलिस निगरानी रख रही थी। सलैयाडिह ग्राम पंचायत में रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जामा मस्जिद, बैरखड़, हुमेलदोहर, महुली गांव में मुस्लिम बंधुओं ने सुबह आठ से नौ के बीच बकरीद की नमाज पढ़ी। मुस्लिम बंधुओं ने अपने प्रमुख त्योहार बकरीद पर मस्जिद व ईदगाह पर पहुंचकर नमाज अदा कर के एक दूसरे के गले मिले और अमन चैन की दुआ मांगी। तत्पश्चात अपने-अपने घर जाकर कुर्बानी का कार्य किया एवं एक दूसरे के घर जाकर भी बने पकवान का भी स्वाद चखे। नमाज के दौरान स्थानीय प्रशासन सुरक्षा के दृष्टि से मुस्तैद रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।