NCL Employee Dies in Dumper Accident Police File Case Against Unknown Driver अज्ञात डम्पर चालक पर केस दर्ज, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsNCL Employee Dies in Dumper Accident Police File Case Against Unknown Driver

अज्ञात डम्पर चालक पर केस दर्ज

Sonbhadra News - शक्तिनगर में एनसीएल खड़िया खदान में एक कर्मी की डंपर की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। मृतक अनिल श्रीवास्तव की पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है कि तेज गति से चलाते हुए अज्ञात डंपर चालक ने उनके पति को...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रSat, 31 May 2025 10:05 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात डम्पर चालक पर  केस दर्ज

शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद एनसीएल खड़िया खदान में बीते शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे वर्कशॉप डंपर पार्किंग क्षेत्र में होल पैक डंपर की चपेट में आकर हुई एनसीएल कर्मी ऑपरेटर की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पत्नी प्रतिभा श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर में बताया कि मृतक के पति अनिल श्रीवास्तव शुक्रवार को खदान में काम करने गए थे कि डंपर पार्किंग के पास अज्ञात डंपर चालक द्वारा तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दिया जिससे उनकी मौके पर मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।