Protest Against Government Order to Abolish Key Irrigation Department Positions in Renukoot सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने पिपरी में किया प्रदर्शन, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsProtest Against Government Order to Abolish Key Irrigation Department Positions in Renukoot

सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने पिपरी में किया प्रदर्शन

Sonbhadra News - रेणुकूट में संयुक्त कर्मचारी संगठन ने 14 मई को जारी शासनादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इन पदों को समाप्त करने के निर्णय को वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रThu, 29 May 2025 01:41 PM
share Share
Follow Us on
सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने पिपरी में किया प्रदर्शन

रेणुकूट। प्रदेश सरकार से 14 मई को जारी शासनादेश, जिसमें सिंचाई विभाग कई उपयोगी पदों को समाप्त करने का निर्णय वापस न लेने के विरोध में संयुक्त कर्मचारी संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से जारी शासनादेश को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सिंचाई विभाग के कई उपयोगी पदों को अनुपयोगी मानते हुए समाप्त कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने इसका शासनादेश भी 14 मई को जारी कर दिया गया है। उन्होंने शासनादेश को कर्मचारी हितों के खिलाफ बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शासनादेश को जल्द वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और भी उग्र रूप दिया जाएगा।

संयुक्त कर्मचारी संगठन ने बताया यह निर्णय विभाग की कार्यक्षमता को प्रभावित करेगा और हजारों कर्मचारियों के भविष्य पर संकट खड़ा करेगा। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई और अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी, जिला सचिव सुशील चौधरी, उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दुबे, संजय कुमार चौबे, अजय राठी, चंद्रशेखर सिंह, जोगिंदर, विकास कुमार, अरुण कुमार, संजय कनौजिया, लालजी यादव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।