Rani Ahilyabai Holkar Birth Tricentennial Celebration Highlights Women s Empowerment and Administrative Excellence नारी शक्ति -प्रशासनिक दक्षता की प्रतीक थी अहिल्याबाई, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsRani Ahilyabai Holkar Birth Tricentennial Celebration Highlights Women s Empowerment and Administrative Excellence

नारी शक्ति -प्रशासनिक दक्षता की प्रतीक थी अहिल्याबाई

Sonbhadra News - अनपरा नगर पंचायत के सुमंगलम भवन में रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि धर्मवीर तिवारी और विशिष्ट अतिथि केसी जैन ने नारी शक्ति और प्रशासनिक दक्षता के प्रतीक...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रThu, 29 May 2025 04:17 PM
share Share
Follow Us on
नारी शक्ति -प्रशासनिक दक्षता की प्रतीक थी अहिल्याबाई

अनपरा,संवाददाता। अनपरा नगर पंचायत के सुमंगलम भवन में गुरुवार को आयोजित रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी और विशिष्ट अतिथि साडा सदस्य व वरिष्ट भाजपा नेता केसी जैन ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई नारी शक्ति और प्रशासनिक दक्षता की प्रतीक थी। उन्होने कहा कि अहिल्याबाई ने धार्मिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया पूरब से पश्चिम या उत्तर से दक्षिण सभी धार्मिक मंदिरों का जीणोद्धार कराया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर अग्रसर देश में महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिला है और इसी क्रम में उन्हे महारानी अहिल्याबाई के कार्यो और जीवन की विस्तृत जानकरी आयोजनों के माध्यम से दी जा रही है।

नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम बैसवार ने कहा कि उन्होने धर्मशालाओं,मंदिरों और कुओं का वृहद स्तर पर निर्माण कराया जो समाज के लिए बेहद जरूरी था। अध्यक्षता प्रमोद शुक्ला मंडल अध्यक्ष ने की । पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभाशंकर मिश्रा,अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरजू बैसवार,पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा , प्रमोद शुक्ला बाबा जी, पिछड़ा मोर्चा के विकास जायसवाल,सभासद उर्मिला देवी , महिला मोर्चा अनपरा मंडल अध्यक्ष अनामिका जायसवाल ,मंडल महामंत्री कृष्णा चौरसिया मोजूद रहे। संचालन जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा प्रथम श्रीवास्तव ने किया!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।