Seven Injured in Bolero-Car Collision in Duddhi बोलेरो और कार टक्कर में सात घायल, तीन गंभीर, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsSeven Injured in Bolero-Car Collision in Duddhi

बोलेरो और कार टक्कर में सात घायल, तीन गंभीर

Sonbhadra News - दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में बुधवार की सुबह बोलेरो

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रWed, 18 June 2025 04:07 PM
share Share
Follow Us on
बोलेरो और कार टक्कर में सात घायल, तीन गंभीर

दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में बुधवार की सुबह बोलेरो और कार की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई गई है। बोलेरो सवार दुद्धी से राबर्ट्सगंज जा रहे थे। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज जायसवाल पुत्र सभापति, 35 वर्षीय किरण देवी पत्नी मनोज जायसवाल तथा 25 वर्षीय श्रवण यादव पुत्र किशुन यादव बोलेरो में सवार होकर राबर्ट्सगंज मिशन अस्पताल आंख की जांच कराने जा रहे थे। जैसे ही वे सुबह नौ बजे दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव के समीप पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई।

इससे बोलेरो में सवार तीन लोगों के साथ ही कार में सवार हरियाणा के पलसौली गुड़गांव निवासी 28 वर्षीय परमजीत पुत्र रणजीत, 28 वर्षीय रागिनी पुत्री हरनाम सिंह तथा धारूवड़ा रेवाड़ी निवासी विक्की पुत्र रामप्रसाद और हरविंदर पुत्र भागमल घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल मनोज जायसवाल, श्रवण यादव और रागिनी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज दुद्धी अस्पताल में चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।