विवाद के बाद तीन दिन बाद हुई उसी मंडप में शादी
Sonbhadra News - म्योरपुर के परनी गांव में 28 मई को शादी के दौरान विवाद के बाद बारात लौट गई थी। सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल पर तीन दिन बाद उसी मंडप में विवाह संपन्न हुआ। शादी में शराब और डीजे के उपयोग पर रोक लगाने का...

म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परनी में पिछले महीने 28 मई की रात ग्राम पंचायत पडरी के कमरीडॉड से आई बारात विवाद के बाद बैरंग लौट गई थी। तीन दिन बाद रविवार को सामाजिक पहल पर हुए सुलभ समझौते के बाद उसी मंडप में शादी हुई। म्योरपुर के पड़री ग्राम पंचायत के कमरीडाड़ से एक बारात म्योरपुर के परनी गांव में बीते 28 मई को आई थी। इसी दौरान बरात और घरात पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और जयमाल के बाद बारात लौट गई थी। सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण यादव, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम चंद यादव, परनी के मोहन सिंह गोंड सहित अन्य गणमान्य लोगों ने इस मामले में पहल की।
लोगों की पहल पर रविवार को उसी मंडली में शादी की रस्म अदा की गई। अधिवक्ता श्री यादव ने बताया कि इस दौर में शादी में शराब का चलन अभिशाप बन गया है। समाज में यह भी तय किया गया कि शादी के दौरान घराती और बराती पक्ष के लोग शराब का सेवन नहीं करेंगे। अगर ऐसा करते है तो ऐसे लोगों को शादी की रस्म से दूर रखा जाएगा। जल्द ही एक समिति भी बनाने का निर्णय लिया गया। कहा कि शराब और डीजे इन दिनों झगड़े का जड़ बन रहे है। डीजे का विकल्प पर भी चर्चा हुई, जिससे झड़गे से दूर रहा जा सके। श्री यादव ने बताया कि जय माला के तीन दिन के बाद शादी संपन्न हो गई और अब दोनों पक्ष खुश है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।