फिर चढ़ा अधिकतम पारा, उमस से लोग बेहाल
Sonbhadra News - सोनभद्र में तापमान लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान हैं, कूलर और पंखे भी बेअसर हो गए हैं।...

सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल के तापमान में बीते तीन दिन से बढ़ोत्तरी जारी है। शनिवार को अधिकतम पारा चढ़कर 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। शनिवार को दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। दिन में तेज धूप के चलते उमस अधिक रहा। पसीने से लोग तर बतर हो जा रहे थे। दिन में उमस की वजह से कूलर, पंखा बेअसर साबित हुए। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि अधिकतम पारा में तीन दिन से बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 38.4 व न्यूनतम पारा 26.0 डिग्री सेल्सियस तथा गुरुवार को अधिकतम पारा 38.0 व न्यूनतम पारा 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।