Kanpur : Police punished people and made them cock who came out of the house during lockdown लॉकडाउन : कानपुर में घर से बाहर निकले लोगों को पुलिस ने बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsKanpur : Police punished people and made them cock who came out of the house during lockdown

लॉकडाउन : कानपुर में घर से बाहर निकले लोगों को पुलिस ने बीच सड़क पर बनाया मुर्गा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लॉकडाउन के बावजूद सड़क पर निकले लोग बुरे फंस गए। पुलिस लोगों न केवल पीटा बल्कि बीच सड़क मुर्गा बना दिया। पुलिस ने कई लोगों से लिखवाया कि मैं देश का दुश्मन हूं इसलिए घर...

Shivendra Singh हिन्दुस्तान टीम, कानपुर। Tue, 24 March 2020 02:13 PM
share Share
Follow Us on
लॉकडाउन : कानपुर में घर से बाहर निकले लोगों को पुलिस ने बीच सड़क पर बनाया मुर्गा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लॉकडाउन के बावजूद सड़क पर निकले लोग बुरे फंस गए। पुलिस लोगों न केवल पीटा बल्कि बीच सड़क मुर्गा बना दिया। पुलिस ने कई लोगों से लिखवाया कि मैं देश का दुश्मन हूं इसलिए घर से बाहर निकला हूं।

कानपुर में सुबह 6 से 11 बजे तक लोगों को जरूरी वस्तुओं की खरीद के लिए घर से निकलने की इजाजत थी। इस बीच, दूध, सब्जी, फल, दवाई और राशन खरीद सकते थे। पेट्रोल पंप भी पांच घंटे के लिए ही खुले रहे। इसके बावजूद तमाम लोग 11 बजे के बाद सड़क पर घूमते दिखे। पुलिस ने कइयों को पीटकर भगा दिया तो कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए लोगों को बीच सड़क मुर्गा बना दिया। ऐसा ही नजारा शहर के रामा देवी इलाके में देखने को मिला। यहां जीटी रोड पर लोगों को कतारबद्ध कराकर पुलिस ने डंडे के बल पर मुर्गा बना दिया।

सेनेटाइजेशन और सफाई अभियान जारी
नगर निगम की टीमें सुबह से ही शहर में निकल पड़ी। सफाई और सेनेटाइजेशन शुरू कर दिया। कई इलाकों में कूड़ा तथा कई अपार्टमेंट सेनेटाइज किए गए। अपार्टमेंट सोसाइटियों के लोगों को भी जागरूक किया गया।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |