Woman intestines sealed with stitches after delivery demand to close hospital डिलीवरी के बाद टांके के साथ सील दी महिला की आंतें, अस्पताल बंद करने की मांग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsWoman intestines sealed with stitches after delivery demand to close hospital

डिलीवरी के बाद टांके के साथ सील दी महिला की आंतें, अस्पताल बंद करने की मांग

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक प्राइवेट अस्पताल पर डिलीवरी के बाद पेट के साथ आंत भी सीलने का सनसनीखेज आरोप लगा है। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई जिसके बाद इसका खुलासा हुआ।

Atul Gupta संवाददाता, गोंडाTue, 29 Nov 2022 10:07 PM
share Share
Follow Us on
डिलीवरी के बाद टांके के साथ सील दी महिला की आंतें, अस्पताल बंद करने की मांग

 

यूपी के गोंडा जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने आपरेशन के बाद लापरवाही पूर्वक टांका लगाने व आंत को ही सिल देने का आरोप लगाया है। उसने नगर कोतवाली में चिकित्सक के विरुद्ध एफआईआर करने की तहरीर देने के साथ ही सीएमओ को शिकायत भेजकर अस्पताल बंद कराने की मांग की है।

टीचर्स कॉलोनी इकौना जनपद श्रावस्ती निवासी करुणाकर पांडेय का आरोप है कि वह अपनी पत्नी रेनू पांडेय के गर्भवती होने पर एक निजी अस्पताल की चिकित्सक की देखरेख में उपचार करा रहा था। डिलीवरी के समय उन्होंने महिला को अपने अस्पताल में भर्ती कर ऑपरेशन से प्रसव कराया। चार दिन बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद प्रसूता की हालत खराब हो गयी । इसके बाद परिजन उसे फिर चिकित्सालय लाए। चिकित्सक ने काफी उपचार किया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ती देख उसे लखनऊ ले जाया गया। लखनऊ के चिकित्सकों ने बताया कि लापरवाही पूर्वक टांका लगाते समय आंत को भी सिल दिया गया था जिससे आंत में इंफेक्शन हो गया है। 

इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रश्मि वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच कराई जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |