BJP Kisan Morcha s Tricolor Rally in Chanda Sultanpur Highlights National Unity भाजपा किसान मोर्चा ने चांदा में निकाली तिरंगा यात्रा, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsBJP Kisan Morcha s Tricolor Rally in Chanda Sultanpur Highlights National Unity

भाजपा किसान मोर्चा ने चांदा में निकाली तिरंगा यात्रा

Sultanpur News - चांदा, सुलतानपुर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। काशी प्रसाद तिवारी और डॉ. अर्चना शुक्ला ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने वन...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरTue, 27 May 2025 06:33 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा किसान मोर्चा ने चांदा में निकाली तिरंगा यात्रा

चांदा, सुलतानपुर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में काशी प्रसाद तिवारी क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा और डॉ अर्चना शुक्ला क्षेत्रीय महामंत्री किसानमोर्चा ने अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर अहिल्याबाई होल्कर और वन नेशन वन इलेक्शन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। काशी प्रसाद तिवारी क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन देश के लिए बहुत जरूरी है, इससे देश की एकता और अखंडता को मजबूती मिलेगी।

डॉ अर्चना शुक्ला ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें देश के लिए काम करना है और देश की तरक्की में योगदान देना है। बैठक के बाद सभी लोग हाथो में तिरंगा लेकर चांदा कस्बे में प्रमुख मार्गो पर भारत माता की जय के नारो से यात्रा निकाली वही इस तिरंगा यात्रा में एक दर्जन से अधिक ट्रेक्टरों पर सवार किसानो ने हाथो में तिरंगा लेकर निकले । बड़ी संख्या में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता इस तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। इस अवसर पर इंद्रदेव मिश्र, मुकेश तिवारी, अमित त्यागी मंडल अध्यक्ष, प्रधान राकेश यादव, अमरदेव सिंह, प्रताप नारायण ओझा, लव शुक्ला मनीष सिंह प्रमोद निषाद अनुराग सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ----------------------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।