मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत काल चौपाल का आयोजन
Sultanpur News - मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोइरीपुर में चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर चर्चा की गई। आयुष्मान...

चांदा । मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत के अमृत काल का संदेश देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रतापपुर कमैचा मण्डल के नगर पंचयय कोइरीपुर में बुधवार को दोपहर चौपाल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण विषय पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभारी इंद्रदेव मिश्र ने की। इस दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई और उनके लाभार्थियों के अनुभव साझा किए गए। चौपाल में आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष आयु से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए गए, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी गई।
मौके पर 11 महिला व 8 पुरुष का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस मौके पर राजमणि सिंह, समर बहादुर सिंह, बृजेश कुमार शुक्ल, लालमणि अग्रहरि, अमित जायसवाल, सुनील बरनवाल, जितेंद्र जायसवाल, संजय शुक्ल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व नगरवासी और लाभार्थी उपस्थित रहे। लंभुआ संवाद के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर लंभुआ विधानसभा के लम्भुआ मंडल में जमखुरी शक्तिकेंद्र पर भाजपाइयों द्वारा पौधरोपण किया गया तथा जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने कहा कि आप लोग किसी भी समस्या को लेकर हमसे मिल सकते हैं, हम आपकी समस्याओं के निराकरण कराने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।