There was security guard outside mosques Meerut Qari Salman offered Friday prayers मेरठ में मस्जिदों के बाहर रहा सुरक्षा का पहरा, कारी सलमान ने अदा कराई जुमे की नमाज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़There was security guard outside mosques Meerut Qari Salman offered Friday prayers

मेरठ में मस्जिदों के बाहर रहा सुरक्षा का पहरा, कारी सलमान ने अदा कराई जुमे की नमाज

  • होली और जुम्मे की नमाज को देखते हुए शहर की तमाम मस्जिदों के आसपास पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे। शाही जामा मस्जिद में मौलाना कारी सलमान कासमी ने जुमे की नमाज अदा कराई।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, मेरठ, प्रमुख संवाददाताFri, 14 March 2025 04:17 PM
share Share
Follow Us on
मेरठ में मस्जिदों के बाहर रहा सुरक्षा का पहरा, कारी सलमान ने अदा कराई जुमे की नमाज

होली और जुम्मे की नमाज को देखते हुए शहर की तमाम मस्जिदों के आसपास पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे। शाही जामा मस्जिद में मौलाना कारी सलमान कासमी ने जुमे की नमाज अदा कराई। शहर काजी डॉक्टर जैनुस सालिकीन सिद्दीकी ने तकरीर की। शहर काजी को लेकर चल रहे विवाद के मद्देनजर शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पर सभी की निगाहें लगी हुई थी। जुमे की नमाज में शहर काजी डॉक्टर जैनुस सालिकिन सिद्दीकी भी पहुंचे।

शहर काजी ने जिस तरह पूर्व में शहर काजी की अनुपस्थिति में मौलाना कारी सलमान कासमी नमाज अदा करते थे, आज भी जुमे की नमाज शहर काजी ने इजाजत देकर मौलाना कारी सलमान से ही अदा कराई। प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी की मगफिरत के लिए जुमे की नमाज में दुआ की।. दूसरी ओर शहर के उन इलाकों में भी मस्जिदों में नमाज का समय बदल दिया गया था। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। जामा मस्जिद के आसपास इलाके में लोग होली खेल रहे थे, लेकिन नमाज को जाने वाले लोगों को उन्होंने खुद व खुद रास्ता दिया।

बरेली में सौहार्द के साथ मनी होली, अमन चैन की दुआ के साथ नमाज भी संपन्न

बरेली शहर से लेकर देहात तक में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बदले हुए समय के साथ मस्जिदों में अदा की जा रही है। होली और जुमा एक साथ होने की वजह से शिया और सुन्नी उलेमा ने नमाज का वक्त बदलने का एलान किया था। मिली जुली आबादी वाली मस्जिदों में नमाज का वक्त आगे बढ़ा दिया गया था। मुस्लिम आबादी वाली मस्जिदों में नमाज अपने वक्त पर ही अदा की गई।

शहर की शाही जामा मस्जिद में अपने तय शुदा वक्त डेढ़ बजे ही नमाज अदा की गई। दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में भी तय शुदा वक्त साढ़े तीन बजे नमाज अदा हुई। मिली जुली आबादी वाली मस्जिदों में जारी गाइडलाइन के अनुसार नमाज 2 बजे या उसके बाद अदा की गई। जुमे की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में पहुंचे। मस्जिदों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। दरगाह आला हजरत से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया है कि शुक्रवार को रमजान के दूसरे जुमे के दिन अमन सुकून के साथ तमाम मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान मस्जिदों में कौम और मुल्क की तरक्की की दुआ की गई।