जोमैटो, OLA जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर काम करने वालों को भी योजनाओं का लाभ, कराएं रजिस्ट्रेशन
- जोमैटो, OLA जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर काम करने वालों को भी सरकाररी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए इसके लिए ई श्रम पोर्टल पर सेवाओं के श्रमिकों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अब जोमैटो जैसे फूड डिलीवरी, हेल्थ केयर, ट्रैवेल एजेंट, ओला आदि और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के लिए काम करने वाले श्रमिकों को भी सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलेगा। इन ऑनलाइन प्लेटफार्म पर काम करने वाले लोगों को भी श्रमिक योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए ई श्रम पोर्टल पर सेवाओं के श्रमिकों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी श्रमिकों को भी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जाएगा।
औरैया जिला श्रम कार्यालय में करीब ढाई लाख से अधिक श्रमिक पंजीकृत है। इन श्रमिकोंं को श्रम विभाग में लागू विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसका दायरा बढ़ाने के लिए अब ऐप के माध्यम से ऑनलाइन काम करने वालों को विभाग से जोड़ा जाएगा। ये श्रमिक अनुबंध पर काम करते हैं, लेकिन अभी तक यह सामाजिक सुरक्षा के दायरे से बाहर हैं।
श्रमिक योजनाओं से जोड़ने के बाद इनको भी श्रम विभाग से मिलने वाली योजना का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। श्रमिक आधार, पैन कार्ड व आधार से लिंक आप अपने मोबाइल नंबर के साथ देशभर के किसी भी जनसेवा केंद्र जाकर ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व बैंक खाता विवरण की आवश्यकता होती है श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को विभागीय श्रम योजनाओं के साथ ही आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम व प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण समेत अन्य योजनाओं का लाभ मिलना सुगम हो जाएगा।
श्रम अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि ई श्रम पोर्टल पर कराएं पंजीयन विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्म पर काम करने वाले श्रमिकों का भी विभाग में पंजीकरण कराया जाना है। इसके लिए किसी भी जनसेवा केंद्र पर जाकर ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं।