Robbery in Shahabad Grant Farmers Lose 18 Lakh in Jewelry and Cash असोहा में किसानों के घरों से साढ़े 20 लाख की चोरी, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsRobbery in Shahabad Grant Farmers Lose 18 Lakh in Jewelry and Cash

असोहा में किसानों के घरों से साढ़े 20 लाख की चोरी

Unnao News - असोहा के शाहाबाद ग्रांट गांव में गुरुवार रात चोरों ने दो किसानों के घरों में चोरी की। अशोक यादव के घर से लगभग 10 लाख के जेवर और 58 हजार रुपये की नगदी गायब हुई। चंद्र शेखर मौर्य के घर से 8 लाख रुपये के...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावFri, 30 May 2025 08:08 PM
share Share
Follow Us on
असोहा में किसानों के घरों से साढ़े 20 लाख की चोरी

असोहा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के शाहाबाद ग्रांट गांव में गुरुवार रात चोरों ने दो किसानों के घरों को निशाना बनाया। सुबह गृहस्वामियों के नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। सीओ समेत फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र किए हैं। पीड़ितों ने तहरीर देकर 18 लाख के जेवर और 2.58 लाख रुपये की नगदी चोरी होने की बात कही है। शाहाबाद ग्रांट गांव में चोर पहले किसान अशोक यादव के घर पहुंचे। अशोक खाना खाकर छत पर लेटे थे। पत्नी संतोष कुमारी लखनऊ में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। शुक्रवार सुबह उठने के बाद अशोक नीचे पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा देखकर सन्न रह गए।

अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी। इसमें रखे लगभग दस लाख के गहने और 58 हजार रुपये की नगदी गायब थी। दूसरी चोरी इसी गांव निवासी चंद्र शेखर मौर्य के घर में हुई। अशोक यादव के घर से लगभग पचास मीटर दूरी पर चंद्रशेखर परिवार के साथ छत पर लेटे हुए थे। शुक्रवार सुबह उठने पर नीचे जाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखे करीब आठ लाख रुपये के गहने और दो लाख की नगदी गायब थी। सूचना पर पहुंचे पुरवा सीओ अजय सिंह ने डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट टीम को बुलवाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को चोरी हुए घरों से कुछ दूर स्थित जंगल में जेवर के खाली डिब्बे और कुछ कपड़े आदि मिले हैं। थाना प्रभारी विमल कांत गोयल ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।