Tragic Drowning Incident at Ganga Three Youths Dive One Missing सरैया घाट पर गंगा नहाते समय दो युवक व एक किशोर डूबे, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsTragic Drowning Incident at Ganga Three Youths Dive One Missing

सरैया घाट पर गंगा नहाते समय दो युवक व एक किशोर डूबे

Unnao News - फतेहपुर चौरासी के लवानी गांव के तीन युवक गंगा में नहाने गए थे। गहरे पानी में चले जाने से एक किशोर अभय डूब गया, जबकि दो अन्य युवकों को बचा लिया गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावSun, 15 June 2025 01:33 AM
share Share
Follow Us on
सरैया घाट पर गंगा नहाते समय दो युवक व एक किशोर डूबे

फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के लवानी गांव के रहने वाले युवक व किशोर अपने एक अन्य साथी के संग बाइक से कानपुर थाना शिवराजपुर के सरैया घाट गंगा नहाने गए थे। जहां गंगा नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। युवकों व किशोर को डूबता देख घाट के आसपास मौजूद लोग और नाव चलाने वालों ने दो युवक को किसी तरह बाहर निकाल लिया। मगर एक किशोर का पता नहीं चल सका है। जानकारी पर पहुंची कानपुर पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन करवा रही है। मगर अभी पता नहीं चल सका है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के लवानी गांव के रहने वाले संजय तिवारी का अट्ठारह वर्षीय बेटा अमन व राजेश उर्फ राजू का सोलह वर्षीय बेटा अभय उर्फ छोटू अपने साथी हरदोई के गंज जलालाबाद गांव निवासी दिनेश के अट्ठारह वर्षीय बेटे आलोक के संग बाइक से गंगा नहाने के लिए कानपुर थाना शिवराजपुर के सरैया घाट पर गए हुए थे।

हरदोई के गंज जलालाबाद गांव के रहने वाले दिनेश का अट्ठारह वर्षीय बेटा आलोक फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के लवानी गांव निवासी अपने रिश्तेदार के घर आया था। शनिवार दोपहर सरैया घाट पर गंगा में नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। तभी घाट पर मौजूद लोग और नाविकों ने पानी में युवकों व किशोर को डूबता देख आनन फानन उतर गए और कड़ी मशक्कत के बाद दो युवकों में अमन व आलोक को बचा कर बाहर निकाल लिया। मगर तब तक अभय के गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। तभी अमन व आलोक की हालत नाजुक देख अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद लोगों ने परिजन व पुलिस सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से अभय की खोजबीन में जुटी हुई है। मगर अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। उधर, अभय के परिजन रो-रोकर बेहाल होते रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।