पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Varanasi News - विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर तारापुर गांव में सीआरपीएफ और होप वेलफेयर ट्रस्ट ने पौधरोपण किया। महिलाओं ने ग्रीन आर्मी के तहत पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। अधिकारियों ने ग्लोबल...

फोटो... ग्रीन आर्मी............तारापुर गांव में पौधरोपण करतीं ग्रीन आर्मी की महिलाएं व सीआरपीएफ के जवान वाराणसी, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को सीआरपीएफ और होप वेलफेयर ट्रस्ट ने तारापुर गांव में पौधरोपण किया गया। गांव में पौधे लगाने के साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया गया। ग्रीमणों को पौधे लगाने और इनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। सेकेंड इन कमांडेंट आलोक कुमार ने कहा कि यदि हम आज भी नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने पौधे लगाने और उनकी देखभाल की अपील की। असिस्टेंट कमांडेंट आशुतोष साहू ने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्या के लिए कहीं न कहीं मानव स्वयं जिम्मेदार है।
विकास की दौड़ में इंसान ने पर्यावरण संतुलन को दरकिनार कर दिया है। हमें विकास के साथ पर्यावरण के बारे में भी सोचना होगा। होप वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक रवि मिश्रा ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ सिर्फ प्रकृति का हिस्सा नहीं बल्कि जीवन का आधार हैं। ट्रस्ट के ट्रस्टी विकास दीक्षित ने ग्रीन आर्मी की महिलाओं को पर्यावरण रक्षा की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान दिव्यांशु उपाध्याय, संदीप गुप्ता, श्यामाकांत, विकास दीक्षित, नितेश, फौजी शिपू, कुल्लू आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।