Mayor Ashok Kumar Tiwari Inaugurates Water Wells and Coolers in Varanasi अस्सी घाट, रविदास गेट पर लगा वॉटर कूलर , Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsMayor Ashok Kumar Tiwari Inaugurates Water Wells and Coolers in Varanasi

अस्सी घाट, रविदास गेट पर लगा वॉटर कूलर

Varanasi News - वाराणसी में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने नगवा वार्ड में दो नलकूपों का शिलान्यास और दो वॉटर कूलर का लोकार्पण किया। इसके साथ ही दो सीएनजी नावों का उद्घाटन भी हुआ, जो गंगाजल की सफाई में मदद करेंगी। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीSat, 14 June 2025 05:42 AM
share Share
Follow Us on
अस्सी घाट, रविदास गेट पर लगा वॉटर कूलर

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता महापौर अशोक कुमार तिवारी ने नगवा वार्ड में दो नलकूप का शिलान्यास किया और दो वॉटर कूलर का लोकार्पण किया। दो सीएनजी नावों का उद्घाटन भी किया। इन नावों से गंगाजल में प्लास्टिक, निर्माल्य की सफाई की जाएगी। रविदास पार्क के पास 48.53 लाख से तो लंका में निजी अस्पताल के पास 50.86 से नलकूप लगाया जाएगा। रविदास गेट और अस्सी घाट पर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से सीएसआर फंड में लगाए गए दो वॉटर कूलर का शुभारंभ महापौर ने किया। इस दौरान पार्षद माधुरी सिंह, सुरेश पटेल गुड्डू, अक्षयवर सिंह, रवींद्र सिंह, विनीत सिंह, श्याम भूषण शर्मा, महेंद्र पटेल, राजेश यादव चल्लू, राजीव सिंह पटेल, अनुराग शर्मा जी, जगरनाथ ओझा आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।