Almora Hosts Open Men s and Women s Cycling Rally Promoting Fitness साइकिल रैली निकाल फिट रहने का संदेश, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsAlmora Hosts Open Men s and Women s Cycling Rally Promoting Fitness

साइकिल रैली निकाल फिट रहने का संदेश

अल्मोड़ा में रविवार को जिला खेल कार्यालय द्वारा ओपन पुरुष और महिलाओं की सद्भावना साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली में करीब सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। रैली चौघानपाटा से शुरू होकर आरसीएम मॉल में समाप्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSun, 1 June 2025 12:59 PM
share Share
Follow Us on
साइकिल रैली निकाल फिट रहने का संदेश

अल्मोड़ा, संवाददाता। जिला खेल कार्यालय की ओर से रविवार को ओपन पुरुष व महिलाओं की सद्भावना साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली निकालकर फिट रहने का संदेश दिया। करीब सौ प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। रविवार को खेल निदेशालय व जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय की ओर से फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली गई। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया।रैली चौघानपाटा से शुरू हुई और आरसीएम मॉल में रैली का समापन हुआ। युवाओं ने बढ़चढ़कर इस रैली में प्रतिभाग किया। यहां मेयर अजय वर्मा, जिला क्रीड़ा धिकारी महेशी आर्या, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, उप क्रीड़ाधिकारी अरुण बनग्याल, जिलाध्यक्ष फुटबॉल संघ हरीश कनवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, जीवन प्रकाश, हरीश गोस्वामी, जीवन बोरा, मनमोहन सिंह, करिश्मा नायक, कैलाश राम आर्या, प्रेम सिंह रावत, योगेश कुमार आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।