Former CM Harish Rawat Appeals for Justice Against BJP s Lies Regarding Friday Prayer Holiday and Muslim University रावत ने ग्वेलज्यू मंदिर चमड़खान में जगाई न्याय की अर्जी , Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsFormer CM Harish Rawat Appeals for Justice Against BJP s Lies Regarding Friday Prayer Holiday and Muslim University

रावत ने ग्वेलज्यू मंदिर चमड़खान में जगाई न्याय की अर्जी

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ग्वेलज्यू मंदिर चमड़खान में भाजपा के जुमे की नमाज की छुट्टी और मुस्लिम यूनिवर्सिटी को झूठा बताने पर न्याय की अर्जी लगाई। उन्होंने भाजपा पर चुनावी लाभ के लिए जनता को...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSun, 8 June 2025 10:42 PM
share Share
Follow Us on
 रावत ने ग्वेलज्यू मंदिर चमड़खान में जगाई न्याय की अर्जी

जुमे की नमाज की छुट्टी का शासनादेश और मुस्लिम यूनिवर्सिटी दोनों को भाजपा के झूठ का पुलिंदा बताते हुए न्याय की गुहार लगाने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ग्वेलज्यू मंदिर चमड़खान पहुंचे। यहां उन्होंने न्याय की अर्जी लगाई। कहा कि भाजपा को दोनों मामलों के घोषणा पत्र अथवा शासनादेश दिखाने चाहिए। नहीं तो जनता को झूठे तरीके से बरगलाना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव में जनता को गुमराह कर चुनावी लाभ लेने का प्रयास करती रही है। याचिका पर अब चमड़खान के न्यायकारी ग्वेल देवता ही न्याय करेंगे। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव पहुंचे। यहां शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमददेवी भागवत ज्ञान यज्ञ कथा प्रवचन में कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया व प्रसाद ग्रहण किया।

उन्होंने उत्तराखंड वासियों के कुशल स्वास्थ्य की कामना भी की। यहां मंदिर समिति के सदस्य चंदन बिष्ट, कांग्रेस चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश रावत, विजय माहरा, कुलदीप कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, मोहन सिंह बिष्ट, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पडलिया पंत, प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रमिला आर्य आदि भी थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।