राष्ट्र सेवा और हित के लिए सेना सबसे उचित माध्यम: राज्यपाल
रानीखेत केआरसी पहुंचे राज्यपाल सेनि ले जनरल गुरमीत सिंह अ रानीखेत केआरसी पहुंचे राज्यपाल सेनि ले जनरल गुरमीत सिंह रानीखेत केआरसी पहुंचे राज्यपाल सेनि

रानीखेत। प्रदेश के राज्यपाल सेनि ले. जनरल गुरमीत सिंह ने गुरुवार को ऐतिहासिक कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र का भ्रमण कर केंद्र के गौरवशाली इतिहास की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आर्मी के जवानों के साथ संवाद किया। उन्होंने अग्निवीरों की हौंसलाफजाई की। कहा कि राष्ट्र सेवा और हित के लिए सेना उचित माध्यम है। अग्निवीरों ने सेना का रास्ता चुनकर बड़ा निर्णय लिया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने गुरुवार को रानीखेत का भ्रमण किया। इस दौरान वह ऐतिहासिक कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र पहुंचे। यहां वीर जांबाजों के इतिहास से रूबरू हुए। सैन्य अधिकारियों ने राज्यपाल को केंद्र में संचालित वर्तमान गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर एसके यादव ने केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि केआरसी का इतिहास गौरवशाली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।