रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समर कैंप का समापन
भारतीय भाषा समर कैंप का समापन राजकीय आदर्श प्रथामिक विद्यालय और राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिंगलो द्वारा किया गया। बच्चों ने संस्कृत और कन्नड़ भाषा में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य नीता अल्मिया और...
भारतीय भाषा समर कैंप के समापन दोनों विद्यालयों ने साथ मिल कर किया। राजकीय आदर्श प्रथामिक विद्यालय की प्रधानाचार्य नीता अल्मिया ने कहा कि भारतीय भाषा समर कैंप पूरे देश में विद्यालयों में किया जा रहा है, जिसमें बच्चों को मराठी भाषा, कन्नड़ भाषा, संस्कृत भाषा पर आधारित कार्यक्रम किये जाने है। इसमें विद्यालय द्वारा संस्कृत भाषा को चुना और बच्चों द्वारा संस्कृत भाषा को सीख कर सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिंगलो के बच्चों ने कन्नड़ भाषा को चुना। प्रधानाचार्य सुरेश सती ने बताया कि सात दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों ने कन्नड़ भाषा का ज्ञान प्राप्त कर।
कन्नड़ में ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में हेमलता, ममता गोस्वामी अभिभावक अंजू देवी, हेमा भाकुनी, मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।