तुन का पेड़ गिरा आवासीय मकान में
कपकोट नगर पंचायत में एक विशाल तुन का पेड़ हेमवती नंदन जोशी के मकान पर गिर गया। घटना में किरायेदारों में चीख-पुकार मच गई। पूर्व शिक्षक ने सूचना दी, जिसके बाद प्रशासन और फायर विभाग मौके पर पहुंचे। पेड़...
कपकोट। कपकोट नगर पंचायत के अंतर्गत वार्ड तीन शिवालय मंदिर के समीप सोमवार की सुबह करीब तीन बजे एक बड़ा विशालकाय तुन का पेड़ हेमवती नंदन जोशी के मकान पर गिर गया। मकान में किरायेदार रहते थे। पेड़ गिरते ही उनमें चीख पुकार मच गई। उनकी चीख सुनकर पड़ोस में रह रहे पूर्व शिक्षक धेरेद्र जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने ही कपकोट पुलिस फायर विभाग, एसडीआरएफ, वन विभाग, बिजली विभाग मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग द्वारा तुरंद बिजली की सप्लाई बंद की। एसडीआरएफ व फायर विभाग द्वारा जेसीबी की मदद से सड़क से पेड़ हटाया।
जिससे सड़क मार्ग खुल पाया। पेड़ गिरने से जोशी के मकान में काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में कई ऐसे विशाल पेड़ हैं जो कभी भी कोई दुघर्टना को अंजाम दे सकते हैं। जोशी ने बताया कि कई बार प्रशासन को लिखित सूचना दी गई थी की पेड़ों की लांपिग की जाए पर प्रशासन की चुप्पी होने से इस तरह की घटना हुई है। लोगों ने वार्ड में ऐस पेड़ों की छंटनी व कटाई की मांग की है जिसमें मोहन जोशी, प्रकाश जोशी, पूरन जोशी, दयाल जोशी, पूर्व सभासद तनुज तिरुवा, पूर्व प्रधान गणेश उपाध्याय आदि शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।