Provincial Industry Head Suspends Bageshwar Trade President for Six Months Over Unauthorized Memorandum नगर अध्यक्ष कवि जोशी छह महीने के लिए निलंबित, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsProvincial Industry Head Suspends Bageshwar Trade President for Six Months Over Unauthorized Memorandum

नगर अध्यक्ष कवि जोशी छह महीने के लिए निलंबित

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने नगर व्यापार मंडल बागेश्वर के अध्यक्ष कवि जोशी पर बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरTue, 17 June 2025 04:33 PM
share Share
Follow Us on
नगर अध्यक्ष कवि जोशी छह महीने के लिए निलंबित

बागेश्वर, संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने नगर व्यापार मंडल बागेश्वर के अध्यक्ष कवि जोशी को छह महीने के लिए संगठन की सभी गतिविधियों से निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें नगर अध्यक्ष पद के सभी अधिकारों और दायित्वों से भी तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। 30 मई 2025 को कवि जोशी ने कोतवाल बागेश्वर को एक ज्ञापन सौंपा था, इसमें उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के नाम का प्रयोग किया, लेकिन उनकी सहमति नहीं ली। इस पर वर्मा ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे गैर कानूनी बताया। इतना ही नहीं एक जून को कवि जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिसका जवाब चार जून को जोशी ने प्रस्तुत किया लेकिन प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने उक्त जवाब को असंतोषजनक और गैर-जिम्मेदाराना करार दिया।

उन्होंने कहा कि जोशी अपने गैरकानूनी कृत्य के प्रति न तो संवेदनशील दिखाई दिए और न ही उन्होंने कोई ठोस स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया, बल्कि उन्होंने अपने कृत्य को सही ठहराने का प्रयास किया। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की नियमावली के नियम 10(2) के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किसी का नाम रिपोर्ट में डालना न सिर्फ अनैतिक है, बल्कि धोखाधड़ी व अपराध की श्रेणी में आता है। उन्हें कहा छह माह तक कवि जोशी किसी भी संगठनात्मक कार्यक्रम, बैठक या निर्णय प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट संकेत दिए हैं कि यदि भविष्य में कवि जोशी पुनः कोई अनुशासनहीनता करते हैं तो उनके विरुद्ध और अधिक कठोर कदम उठाने से गुरेज नहीं किया जाएगा। इधर जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि इस दौरान नगर अध्यक्ष बागेश्वर के सभी कार्यों का संचालन नगर उपाध्यक्ष हेम जोशी करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।