Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsTraffic Jam Worsens in City During Summer Locals and Tourists Struggle
सरयू पुल से गोमती पुल के बीच रेंगते रहे दिनभर वाहन
नगर में गर्मियों में जाम की समस्या गंभीर हो गई है। सोमवार को सरयू पुल से गोमती पुल तक जाम में वाहन चालकों को 10 मिनट की दूरी तय करने में आधे घंटे लग गए। दिनभर जाम में वाहनों की रेंगने की स्थिति बनी...
Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरMon, 9 June 2025 04:06 PM
नगर में जाम का झाम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गर्मियों में यह समस्या और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी इस समस्या से दो-चार हो रहे हैं। सोमवार की सुबह से ही सरयू पुल से लेकर गोमती पुल के बीच अपराह्न दो बजे तक जाम लगता रहा। दस मिनट की दूरी वाहन चालकों को आधे घंटे में करनी पड़ी। इस बीच वाहन दिनभर रेंगते नजर आए। दिन में एक बार जाम में पुलिस उपाधीक्षक का वाहन फंस गया। बाद में यातायात पुलिस ने जाम खुलवाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।