'संस्कारवान शिक्षा देने का काम कर रहा विद्या भारती'
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा का स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कार्यक्रम की शुरुआत की और विद्यालय की 50 वर्षों की यात्रा की सराहना की।...
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया, बागेश्वर की पार्वती दास, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने दीया जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोश्यारी ने कहा कि संस्कारवान शिक्षा देने का काम विद्या भारती लगातार कर रही है। इसका समाज को भी लाभ मिल रहा है। इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में कोश्यारी ने कहा कि विद्यालय के गौरवपूर्ण 50 वर्षों की यात्रा को और भी विशेष बना दिया है। विगत 50 वर्षों में इस विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित कर जनपद बागेश्वर को शिक्षा के क्षेत्र में एक विशेष पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। यहां के छात्रों और शिक्षकों के बीच का समर्पण और उत्साह देखकर अत्यंत गर्व की अनुभूति हुई। विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में जो मील के पत्थर स्थापित किए हैं, वे प्रशंसनीय हैं। भविष्य में भी यह संस्था इसी तरह प्रगति करती रहे, यही कामना है। इस अवसर पर विभाग प्रचारक कमल, जिला प्रचारक भरत, प्रशासक जिपं बसंती देव जी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, श्री कुंदन परिहार, प्रधानाचार्य अव्वल सिंह तोपाल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।