Youth Camp Protests Against Alcohol Shop Opening in Kausani Gandhi s Teachings Highlighted आज देश में सद्भावना का वातावरण नहीं रहा : राधा, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsYouth Camp Protests Against Alcohol Shop Opening in Kausani Gandhi s Teachings Highlighted

आज देश में सद्भावना का वातावरण नहीं रहा : राधा

ग्लोबल गांधीयन डायलॉग के तहत युवा शिविर में पद्मश्री राधा भट्ट ने कहा कि देश में सद्भावना का वातावरण नहीं है। कौसानी में शराब की दुकान खुलने पर समाज ने विरोध किया। लोग मौन जुलूस निकालकर सरकार के फैसले...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरSun, 8 June 2025 04:21 PM
share Share
Follow Us on
आज देश में सद्भावना का वातावरण नहीं रहा : राधा

ग्लोबल गांधीयन डायलॉग, यूथ फॉर ट्रुथ के तत्वावधान में यहां युवा शिविर दूसरे दिन भी जारी रहा। अनासक्ति आश्रम में दूसरे दिन पद्मश्री राधा भट्ट ने कहा कि आज देश में सद्भावना का वातावरण नहीं है। कोई भी संस्था वातावरण का निर्माण तब कर पाएगी जब वह निर्भीक होकर सामने आएगी। यदि युवा संघर्ष और त्याग छोड़कर आराम करेंगे तो परिवर्तन संभव नहीं है। समाज में संवेदनहीनता बढ़ रही है। उसे बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांधी की शिक्षा नीति को हम आगे नहीं ले जा पाए यह हमारी कमजोरी रही। हमने नई तालीम के माहौल को बनाए रखने के लिए काम किया।

नई तालीम की बहुत सी संस्थाएं बंद भी हुई हैं। गांधी विचार को किसी भी सरकार में मान्यता नहीं मिली। कांग्रेस ने भी गांधी की नई तालीम को पाठ्यक्रम में शामिल नहीं किया। राम दत्त त्रिपाठी ने कहा कि परिस्थितियां तो गांधी के सामने भी कठिन थीं। देश का माहौल आज से पंद्रह साल पहले भी अनुकूल था, तब भी परिवर्तन से नहीं जुड़े। संचालन सर्वोदय कार्यकर्ता अश्विन ने किया। उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष राम धीरज ने कहा युवाओं को जोड़ने के लिए कुछ रोजगार और मानदेय को जरूरत होती है। विचार की शक्ति के साथ आजीविका भी जरूरी है। आज आंदोलन के मंच कम हो रहे हैं। अर्थशास्त्री प्रो. सुदर्शन अयंगर ने कहा कि आजादी के बाद जेपी के आंदोलन, उत्तराखंड राज्य आंदोलन के बाद संघर्ष का दौर लगभग समाप्त हो गया है। आज रचनात्मक कार्य की संस्थाएं मृतप्राय हो चुकी हैं। कौसानी में शराब की दुकान के खिलाफ मौन जुलूस कौसानी। आजादी के बाद पहली बार कौसानी में शराब की दुकान खुलने से समाज की चिंता करने वाले लोग परेशान हैं। खुलने से पहले भी उन लोगों ने विरोध किया, लेकिन सरकार ने दुकान खोलकर ही चैन लिया। रविवार को चिंतन शिविर में शामिल लोगों ने शराब की दुकान के विरोध में मौन जुलस निकालकर सरकार के फैसले का विरोध किया। यह जुलूस अनासक्ति आश्रम से शुरू हुआ और कौसनी चौराहे तक निकाला। ये रहे शामिल रहे उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष राम धीरज, अर्थशास्त्री प्रो सुदर्शन अयंगर, राधा भट्ट, राजीव लोचन शाह,पूर्व बीबीसी पत्रकार राम दत्त भट्ट, दिनेश उपाध्याय, नीमा वैष्णव , लीलू, बसंत पांडे, आरटीआई एक्टिविस्ट रमेश मुमुक्षु, हेमंत, डॉ. सीपी जोशी, अशोक भाई, अश्विन आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।