होली विजडम स्कूल मानेश्वर के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा
लोहाघाट के होली विजडम स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि प्रकाश चन्द्र जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।...

लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रकाश चन्द्र जोशी ने किया। प्रधानाचार्य ललित मोहन राय ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें छात्रा प्रांजलि लोहनी, साकेत जोशी, वरदान जोशी, पीयूष जोशी, प्रियांशी जोशी, जोशी, नवनीत नवनी रावत, जतिन जोशी, सोनाक्षी देव, आनिया जोशी और चाहत पंगरिया को विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के पुरातन छात्र मयंक राय को सीडीएस पर चयन होने पर सम्मानित किया गया।
संचालन शाम्भवी मुरारी, गार्गी पांडेय, युवराज पांडेय और शगुन सिंह ने किया। इस मौके पर होली विजडम स्कूल लोहाघाट के प्रबंधक मनोज पंत, हेम बिष्ट हिम्मी पुनेठा, रीता राय, गिरीश जोशी. सुभाष गहतोड़ी, भगीरथ सोराड़ी, हिमांशु खर्कवाल, अंकित जोशी, बबीता जोशी, हंसा भट्ट, दीपिका पांडे, दीपिका पुनेठा. नेहाबी दत्ता, पंकज कुमार, भरत तिवारी, पंकज राय आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।