देशभर में सफाई कार्यों में ठेका प्रथा समाप्त हो
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। ठेका प्रथा समाप्त करने और सभी सुविधाएं देने की मांग की गई। वक्ताओं ने सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट...

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। रेसकोर्स स्थित ऑफिसर्स ट्रांजिस्ट में हुई बैठक में वक्ताओं ने सफाई कार्यों में ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग उठाई। इसके साथ ही कर्मचारियों को सभी सुविधाएं देने की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देशभर से आए पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं रखीं। कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के लिए एकजुट होने की जरूरत है। संघ का स्वाभिमान सम्मेलन रविवार को नगर निगम में होगा। इस मौके पर दर्जाधारी डॉ. देवेंद्र भसीन, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजपाल महरोलिया, उत्तराखंड अध्यक्ष चौधरी सुनील राजौर, भगवत प्रसाद मकवाना, विनोद गोदियाल, दीपक ढिलोड, विशाल बिरला, प्रिंस लोहट आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।