Mega Career Counseling Program at Graphic Era Hill University Guiding Students Towards Future Opportunities ग्राफिक एरा में काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsMega Career Counseling Program at Graphic Era Hill University Guiding Students Towards Future Opportunities

ग्राफिक एरा में काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन

हल्द्वानी में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में मेगा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी गई। प्रो. कमल घनशाला ने बताया कि उनकी प्लेसमेंट नीति और...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSun, 1 June 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
ग्राफिक एरा में काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में मेगा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को उनके भविष्य के करियर विकल्पों के बारे में बताया गया। उन्हें कंप्यूटर साइंस, एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल इंजीनियरिंग और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी दी गई। समूह के चेयरमैन प्रो. डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि हम सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि छात्रों का भविष्य संवारते हैं। हमारी मजबूत प्लेसमेंट नीति और अकादमिक उत्कृष्टता हमें वैश्विक स्तर पर विशिष्ट बनाती है। उन्होंने बताया कि ग्राफिक एरा के छात्रों को गूगल, अमेज़न, एटलासियन, फ्लिपकार्ट जैसी शीर्ष कंपनियों में उच्च पैकेज पर नौकरियां मिल रही हैं।

पूर्व वैज्ञानिक इसरो डॉ. भानु पंत, डीन स्कूल ऑफ डिजाइन जीईयू डॉ. सौरभ कुमार, हेड टेक इनोवेशन, जीईयू तेजस्वी घनशाला ने छात्रों को करियर को लेकर मार्ग दर्शन दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।