Swastika Joshi Honored with National Nataraj Ratna Award at Haridwar s Shiv Ganga Festival स्वस्तिका जोशी को मिला राष्ट्रीय आदियोगी नटराज रत्न सम्मान, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsSwastika Joshi Honored with National Nataraj Ratna Award at Haridwar s Shiv Ganga Festival

स्वस्तिका जोशी को मिला राष्ट्रीय आदियोगी नटराज रत्न सम्मान

हल्द्वानी की भरतनाट्यम नृत्यांगना स्वस्तिका जोशी को हरिद्वार में आयोजित श्री शिव गंगा उत्सव में राष्ट्रीय आदियोगी नटराज रत्न सम्मान से नवाजा गया। केवल 11 वर्ष की उम्र में, स्वस्तिका ने कई प्रतिष्ठित...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीMon, 9 June 2025 09:31 PM
share Share
Follow Us on
स्वस्तिका जोशी को मिला राष्ट्रीय आदियोगी नटराज रत्न सम्मान

हल्द्वानी। भरतनाट्यम नृत्यांगना स्वस्तिका जोशी को हरिद्वार में आयोजित श्री शिव गंगा उत्सव में राष्ट्रीय आदियोगी नटराज रत्न सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट भरतनाट्यम प्रस्तुति के लिए दिया गया। केवल 11 वर्ष की उम्र में स्वस्तिका ने देश के कई प्रतिष्ठित मंचों दिल्ली, उज्जैन, आगरा, लखनऊ, बनारस आदि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। सेंट थेरेसा स्कूल, हल्द्वानी की सातवीं की छात्रा स्वस्तिका बीते छह वर्षों से गुरु शुभम खोवाल से नृत्य की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने हाल ही में उन्हें स्कॉलरशिप से सम्मानित किया है। उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान, कुमाऊं श्रेष्ठ सम्मान व पं. बनारसी दास स्मृति पुरस्कार जैसे कई राष्ट्रीय व क्षेत्रीय सम्मान उनकी कला-साधना की गवाही देते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।