Traffic Jam in Hills Caused by Two-Wheelers Effective Ban During Kainchi Fair दोपहिया वाहन चालक लगा रहे पहाड़ों पर जाम, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsTraffic Jam in Hills Caused by Two-Wheelers Effective Ban During Kainchi Fair

दोपहिया वाहन चालक लगा रहे पहाड़ों पर जाम

हल्द्वानी में कैंची धाम मेले के दौरान दोपहिया वाहनों पर रोक लगाने से जाम की स्थिति नहीं बनी। पुलिस ने मेले में भक्तों की सुविधा के लिए शटल सेवा और यातायात प्रबंधन किया। इससे भक्तों को आसानी से बाबा के...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीTue, 17 June 2025 11:35 AM
share Share
Follow Us on
दोपहिया वाहन चालक लगा रहे पहाड़ों पर जाम

हल्द्वानी। पहाड़ों पर जाम का सबसे बड़ा कारण दोपहिया वाहन बन रहे हैं। इस बात का खुलासा इस साल कैंची धाम मेले में हुआ है। पुलिस ने भी माना कि मेले के दौरान पहाड़ी रूट पर दोपहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह बैन किया तो कहीं जाम की स्थिति नहीं बनी। भक्तों ने आसानी से दर्शन किए और व्यवस्थाओं की सराहना की। कैंची मेले से पहले पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी करते हुए काठगोदाम से आगे दोपहिया वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह बन लगा दिया था। दो दिन में तकरीबन 1300 से अधिक बाइक सवारों को नरीमन चौराहे पर रोककर वापस भेजा गया।

चारपहिया वाहनों के लिए भी नैनीताल वाला रूट बंद रखा। काठगोदाम में रोके जाने के बाद भक्तों और पर्यटकों को शटल सेवा से भेजा गया। शटल सेवा में 500 से अधिक वाहन लगाए गए थे। सीओ ट्रैफिक नितिन लोहनी ने बताया कि पहाड़ों पर लोग अव्यवस्थित तरीके से बाइकें या स्कूटी खड़ी कर देते हैं या फिर अपनी लेन को तोड़कर गलत दिशा में दोपहिया चलाते हैं। जिस कारण हिल स्टेशन और धार्मिक स्थलों पर जाम की स्थिति पैदा होती है। कैंची मेले में पुलिस ने सुनियोजित तरीके से यातायात प्लान बनाया, जिसका धरातल पर असर दिखा। इन कारणों से आसानी से हुए भक्तों को दर्शन कैंची मेले में जाम न होने से भक्तों को आसानी से बाबा के दर्शन हुए। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने कैंप कार्यालय और मौके से यातायात की मॉनिटरिंग की। सीओ ट्रैफिक लोहनी ने बताया कि दोपहिया वाहनों पर रोक, जगह-जगह से शटल सेवा, 30 से अधिक बैरियर, तीन जिलों के कप्तानों की तैनाती, एटीएस-एसएसबी की तैनाती मेले में की गई। जिन्होंने मुस्तैदी से यातायात और भक्तों की भीड़ को नियंत्रित किया। इन जगहों को जाते हैं पर्यटक और भक्त हल्द्वानी होकर पर्यटक नैनीताल, भीमताल, रानीखेत, बिनसर, कौसानी, पिंडारी, मुनस्यारी खलिया टॉप, एबट माउंट, अल्मोड़ा के कटारमल, गोलज्यू, कैंची धाम के अलावा अन्य जगहों पर जाते हैं। वर्तमान में सर्वाधिक लोग दोपहिया से जा रहे हैं। कोट: हमने पहले भी इस बारे में कहा है कि दोपहिया वाहन ही पहाड़ों पर जाम लगा रहे हैं। दो दिन इन पर रोक लगाई तो पूरे पहाड़ के रुट पर कोई जाम नहीं लगा। आगे भी हम शटल सेवा का ही प्रयोग करेंगे। डॉ.जगदीश चंद्र, एसपी ट्रैफिक।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।