Tragic Death of Woman Home Guard in Haldwani Raises Suspicion हल्द्वानी में महिला होमगार्ड की संदिग्ध हालात में मौत, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsTragic Death of Woman Home Guard in Haldwani Raises Suspicion

हल्द्वानी में महिला होमगार्ड की संदिग्ध हालात में मौत

हल्द्वानी में एक महिला होमगार्ड, गीता पांडे, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अगले साल रिटायर होने वाली थीं। बुधवार रात खाना खाने के बाद, वह बेहोश हो गईं और अस्पताल में मृत घोषित कर दी गईं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीThu, 12 June 2025 06:31 PM
share Share
Follow Us on
हल्द्वानी में महिला होमगार्ड की संदिग्ध हालात में मौत

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी में एक महिला होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। महिला होमगार्ड अगले साल मई में रिटायर होने वाली थीं। पुलिस के मुताबिक 59 वर्षीय गीता पांडे पत्नी विनोद पांडे निवासी वैलेजली लॉज होमगार्ड विभाग में थीं। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात खाना खाकर सभी सोने की तैयारी कर रहे थे। गीता कुछ देर फोन पर व्यस्त थीं। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह बेहोश हो गई।

उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एकाएक महिला होमगार्ड की मौत से हर कोई हैरान है। उनके दो बच्चे हैं, जबकि पति व्यवसाय करते हैं। पुलिस का दावा है कि हार्ट अटैक से मौत हो सकती है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। गीता की मौत पर होमगार्ड विभाग ने शोक व्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।