भारतीय ज्ञान परंपरा की जानकारी दी
हल्द्वानी में महिला महाविद्यालय की नमामि गंगे इकाई ने खाटू श्याम बाबा मंदिर में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग पर एक संवाद सत्र आयोजित किया। योगाचार्य ज्योति चुफाल ने नाड़ी शोधन प्राणायाम की जानकारी दी,...

हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय की नमामि गंगे इकाई ने मुखानी के खाटू श्याम बाबा मंदिर में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग पर संवाद व अभ्यास सत्र आयोजित किया। योगाचार्य ज्योति चुफाल ने नाड़ी शोधन प्राणायाम की जानकारी दी, जो मानसिक स्थिरता और तनाव कम करता है। वेदाचार्य एसबी पाठक ने शिवलिंग पर जल चढ़ाने के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व को बताया। डॉ. सर्वेश भारती ने प्राचीन नदी सभ्यता पर प्रकाश डाला, जो संस्कृति और धर्म का केंद्र थीं। नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने भारतीय परंपराओं के वैज्ञानिक पक्ष को बढ़ावा देने का उद्देश्य बताया। संचालन मीनाक्षी पंत ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।