भाजपा नेताओं के विरोध में किया प्रदर्शन
हल्द्वानी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाया है। प्रदर्शन का नेतृत्व विशाल सिंह भोजक और हेमन्त...

हल्द्वानी,संवाददाता। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को बुद्ध पार्क में भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता विजय साह व जगदीश देवड़ा ने सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। वहीं दरभंगा, बिहार में दलित छात्रों से मुलाकात करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज होने भी नाराजगी जताई। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष भोजक ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के नशे में इतनी चूर है कि विपक्ष के नेता को छात्र हित की बात करने तक से रोका जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।
वहीं, हेमन्त साहू ने कहा कि भाजपा एक तरफ तिरंगा यात्रा निकाल रही है और दूसरी ओर उनके नेता सेना के सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं, जो दोहरे चरित्र का परिचायक है। प्रदर्शन में रक्षित सिंह बिष्ट, अक्षत पाठक, सौरभ कुमार, अजय कुमार, राहुल रावत, चंदन गरिया, तनिष्क भट्ट, दीपक बिष्ट, मिथ्याक्ष, रुद्राक्ष बिष्ट, यश कवड़ियाल, पार्थ धपोला, प्रियांशु बिष्ट, गौरव सिंह धपोला, अजय नेगी आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।