Haridwar husband kills wife and later hanged himself after fight full report हरिद्वार में घरेलू कलह में पति ने पत्नी की ली जान,खुद भी लगा ली फांसी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Haridwar husband kills wife and later hanged himself after fight full report

हरिद्वार में घरेलू कलह में पति ने पत्नी की ली जान,खुद भी लगा ली फांसी

हरिद्वार पुलिस के सीओ सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि कल रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था,जो इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, हरिद्वारTue, 17 June 2025 11:13 AM
share Share
Follow Us on
हरिद्वार में घरेलू कलह में पति ने पत्नी की ली जान,खुद भी लगा ली फांसी

हरिद्वार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में पति ने पत्नी से लड़ाई के बाद उसकी हत्या कर दी और खुद भी फांसी पर झूल गया। दोनों के बीच 12 साल का वैवाहिक संबंध था और एक गोद लिया बेटा भी था। मृतक पति ई-रिक्शा चलाता था। हरिद्वार पुलिस ने पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हरिद्वार पुलिस के सीओ सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि कल रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था,जो इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली। पड़ोसियों ने सुबह उसे लटका हुआ देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी 12 साल की शादी में वे अक्सर लड़ते रहते थे और उन्होंने एक बच्चा भी गोद लिया था,जो अब दिल्ली में अपनी ननिहाल में रहता है। मामले की जांच की जा रही है और बच्चा दिल्ली से आ रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

सीओ शिशुपाल सिंह ने आगे बताया कि पति का नाम शिवकुमार है और पत्नी का नाम वर्षा है। पति ई-रिक्शा चलाता था। पुलिस को सामने का दरवाजा बंद मिला जिसके बाद सब पीछे के दरवाजे से दाखिल हुए। अंदर पत्नी का शव पड़ा था। यह भी पता चला कि पति ने पड़ोस में हत्या के बाद फोन भी किया था,जिसमें पति ने पूछा कि दीदी क्या मैं आपके यहां आ जाऊं? पुलिस ने आगे बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। उन्होंने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि गुस्से में पति ने पत्नी की जान ली और आत्मग्लानि में खुद की भी जन ले ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।