भीम आर्मी जय भीम संगठन ने भी किया वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदले जाने का विरोध
- वंदना कटारिया के परिजन भी रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिलभीम आर्मी जय भीम संगठन ने भी किया वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदले जाने का विरोध

भीम आर्मी जय भीम संगठन ने शुक्रवार को वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदले जाने का विरोध किया। उनके साथ वंदना कटारिया के परिजन भी मौजूद रहे। भीम आर्मी प्रदेश प्रभारी दीपक सेठपुर और प्रदेश अध्यक्ष अंकुश शेरवाल ने पत्रकारों से कहा कि वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदलने से सरकार की दलित विरोधी मानसिकता उजागर हो गयी है। कहा कि हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने अपनी प्रतिभा से पूरी दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया। उनके नाम पर बने स्टेडियम से युवाओं और खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है। सरकार को नाम बदलने का फैसला वापस लेना चाहिए। यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।