ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज का शाहपुर गुरुद्वारा पहुंचने पर भव्य स्वागत
पथरी, संवाददाता। पथरी क्षेत्र के गांव शाहपुर शीतला खेड़ा स्थित गुरुद्वारा साहिब गुरु नानक दरबार मे पहली बार अकाल तख्त साहिब हेड जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप

शाहपुर शीतला खेड़ा गुरुद्वारा साहिब गुरु नानक दरबार में अकाल तख्त साहिब हेड जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद गुरुनानक दरबार में गुरुवाणी का पाठ किया गया। ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने संगत को इतिहास की जानकारी दी। बंजारे सिख ने क्या बलिदान दिया। इसके बारे में भी संगत को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि बाबा लखकी शाह बंजारा और बाबा मक्खन सिंह लबाना और सिख गुरु साहिबान के साथ क्या संबंध ओर कैसे संबंध रहे। गुरु ग्रन्थ साहिब व गुरु नानक देव महाराज, गुरु तेगबहादुर महाराज के इतिहास पर भी प्रकाश डाला। साथ ही संगत को अपने विचारों से निहाल किया।
उन्होंने संगत को गुरु नानक साहिब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।