Haridwar Faces Severe Heatwave Temperature Rises by 5 Degrees Celsius भीषण गर्मी ने लोगों की बेहाल किया पांच डिग्री बढ़ा तापमान, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsHaridwar Faces Severe Heatwave Temperature Rises by 5 Degrees Celsius

भीषण गर्मी ने लोगों की बेहाल किया पांच डिग्री बढ़ा तापमान

भीषण गर्मी ने लोगों की बेहाल किया पांच डिग्री बढ़ा तापमान भीषण गर्मी ने लोगों की बेहाल किया पांच डिग्री बढ़ा तापमानभीषण गर्मी ने लोगों की बेहाल किया प

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारSat, 14 June 2025 05:33 PM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी ने लोगों की बेहाल किया पांच डिग्री बढ़ा तापमान

हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में शनिवार को लोग भीषण गर्मी से बेहाल हो गए। दिन में धूप की तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। बढ़ती गर्मी के बीच शनिवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। शनिवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार हरिद्वार में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। तापमान में बढ़ोतरी के साथ दिन में गर्मी का अहसास भी बढ़ गया।

दिन में लोग गर्मी से परेशान रहे। सुबह के समय धूप की तपिश तेज रही। दिन में गर्म हवाओं ने लोगों को आवाजाही में परेशान किया। रात को भी लोग गर्मी से बेहाल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।