Haridwar Faces Severe Heatwave with Temperature Rise on Sunday गर्म हवाओं और धूप ने लोगों को किया बेहाल, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsHaridwar Faces Severe Heatwave with Temperature Rise on Sunday

गर्म हवाओं और धूप ने लोगों को किया बेहाल

हरिद्वार में रविवार को गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवाओं और चटक धूप के कारण लोग असहज महसूस कर रहे थे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारSun, 1 June 2025 06:58 PM
share Share
Follow Us on
गर्म हवाओं और धूप ने लोगों को किया बेहाल

हरिद्वार में रविवार को लोग दिन भर गर्मी से जूझते रहे। दिन में गर्म हवाओं और धूप की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम के समय भी लोग के गर्मी ने पसीने निकाल दिए। भीषण गर्मी के साथ रविवार को अधिकतम तापमान में साढ़े चार डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। रविवार को बहादराबाद अनुसंधान केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को तापमान में बढ़ोतरी के साथ दिन में गर्मी भी बढ़ गई।

सुबह से लोगों को चटक धूप ने परेशान किया। दोपहर के समय गर्म हवाओं के बीच लोगों को आवाजाही ने दिक्कतें उठानी पड़ी। दिन में तपती धूप और गर्मी के प्रकोप से बचाव के लिए लोग पेयजल पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। गर्मी बचने के कारण दोपहर के समय बाजारों में ग्राहकों की कमी रही। इस दौरान सड़कें भी खाली नजर आईं। शाम के समय भी लोगों को उमस और गर्मी ने बेहाल कर दिया। रात को भी धर्मनगरी में गर्मी का अहसास बढ़ गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।