Haridwar Traffic Chaos Devotees Cause Stampede at Mansa Devi धर्मनगरी में वीकेंड पर मनसा देवी मार्ग पर मची अफरा-तफरी, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsHaridwar Traffic Chaos Devotees Cause Stampede at Mansa Devi

धर्मनगरी में वीकेंड पर मनसा देवी मार्ग पर मची अफरा-तफरी

हरिद्वार, संवाददाता। रविवार को आस्था और पर्यटन की रफ्तार ने यातायात व्यवस्था की सांसें फुला दीं। हरकी पैड़ी, मनसा देवी मार्ग और शहर के बाजारों में उमड

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारSun, 8 June 2025 06:43 PM
share Share
Follow Us on
धर्मनगरी में वीकेंड पर मनसा देवी मार्ग पर मची अफरा-तफरी

रविवार को आस्था और पर्यटन की रफ्तार ने यातायात व्यवस्था की सांसें फुला दीं। हरकी पैड़ी, मनसा देवी मार्ग और शहर के बाजारों में उमड़ी भीड़ ने निर्जला एकादशी और गंगा दशहरा जैसे पर्वों को भी पीछे छोड़ दिया। रविवार को हरिद्वार में हालात ऐसे बने कि मनसा देवी जाने वाले रास्ते पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हरकी पैड़ी और आस-पास के बाजारों में उमड़नी शुरू हो गई है। भीड़ का सबसे अधिक दबाव मनसा देवी रोपवे मार्ग पर देखने को मिला, जहां सीढ़ियों पर चढ़ते समय धक्का-मुक्की के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।